10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP के इस मंत्री ने जोगी को दिया खुला चैलेंज, कहा- साहस है तो 90 सीटों पर लड़े चुनाव

उनमें यदि साहस है, तो प्रदेश की सभी 90 सीटों चुनाव लड़ कर दिखाए। वहीं, उनको हार के सिवाए और कुछ नहीं मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 10 Dec 2017, 6:49 PM IST

CG news

Ajit Jogi

धमतरी. प्रदेश के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को खुला चैलेंज किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी भी अजीत जोगी को गंभीरता से नहीं लिया। उनमें यदि साहस है, तो प्रदेश की सभी 90 सीटों चुनाव लड़ कर दिखाए। वहीं, उनको हार के सिवाए और कुछ नहीं मिलेगा।

Read More News: शराब दुकान के बाहर खंडहर से आ रही थी किसी की रोने की आवाज, नजदीक जाकर देखा तो..

शनिवार को वे राजाराव पठार में सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय कुछ रेस्ट हाउस में रूके थे। इस बीच पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि रमन सरकार ने छत्तीसगढ़ में बेहतर काम किया है। सरकार के कामकाज से आम जनता खुश हैं। आदिवासी समुदाय को भी सरकार से कोई नाराजगी नहीं है। सर्वसमाज के लिए सरकार काम कर रही है।

Read More News: बेटी से मिलने निकला था किसान, हुई ये अनहोनी, पुलिस ने दो को पकड़कर किया बड़ा खुलासा

14 सालों में 11 नए जिला बनाकर जो विकास किया गया हैं, उसी के बूते पर हम चौथी बार सरकार बनाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में अजीत जोगी आज कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा ने उन्हें कभी चुनौती के रूप में नहीं लिया। जोगी में साहस हैं, तो प्रदेश की सभी सीटों में चुनाव लड़कर दिखाएं। मिशन-2018 में उनका मुकाबला कांग्रेस से है। चर्चा के दौरान जनपद अध्यक्ष रंजना साहू, सुशीला तिवारी, भगवान सिंह साहू, विजय सिंह, सौरभ गुप्ता आदि मौजूद थे।

अपराध पर अंकुश
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध पर काफी अंकुश लगाया गया है। पुलिस और जनता के बीच संबंध अच्छे हुए है। हमारी पूरी कोशिश है कि जनता के सहयोग से ही अपराध को कंट्रोल किया जाए। धमतरी में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाने के लिए सामुदायिक पुलिसिंग पर जोर दिया जा रहा है।

Read More News: मुठभेड़ के बाद भी नहीं टुटा जवानों का हौसला, सीख लेकर ग्रामीण भी आए आगे और काम हुआ आसान