उल्लेखनीय है कि रविवार की रात 8 बजे कोलियारी से शंकरदाह मुख्य नहर मार्ग के एक खेत में युवक-युवती दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर झुलते मिले। राहगीरों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास गांव के लोगों से उसकी शिनाख्तीकी कोशिश की, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला, तो पुलिस ने लाश को बबूल पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। गौरतलब है कि मौके पर बाइक, मोबाइल, बैग, चप्पल आदि कुछ भी सामान नहीं मिला, जिससे उसका नाम, पता मालूम हो सके।