
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: अजीत जोगी ने कहा - छत्तीसगढिय़ा जो होगा, वह शोषण नहीं करेगा
धमतरी. छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के सुप्रीमो अजीत जोगी ने कहा कि वे आम छत्तीसगढिय़ों की भलाई की बात करते हैं, तो इसका मतलब ये नहीं है कि वे किसी जाति, धर्म का विरोध करते हैं। छत्तीसगढिय़ां की भाषा व्यापक है। जो छत्तीसगढिय़ां होगा, वह किसी का शोषण नहीं करेगा।
वे यहां पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।उन्होंने कहा कि पूरे देश में शराबबंदी होना चाहिए।विशेषकर छत्तीसगढ़ राज्य में भी।इसके विपरीत डा. रमन सिंह का लक्ष्य लोगों को नशे में डालकर राज्य को लूटना है।राज्य सरकार द्वारा बांटे गए टिफिन और मोबाइल के संबंध में उन्होंने कहा कि पिछले तीन चुनाव में प्रदेश की जनता को जिस तरह से ठगा गया है, उससे उनका मन बदलने वाला नहीं है। सब जानते हैं कि चुनाव नजदीक आते ही टिफिन और मोबाइल क्यों बांटा जा रहा है।
भिलाई इस्पात संयंत्र में हुई घटना की जांच की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुर्नवृत्ति नहीं होना चाहिए।उन्होंने बीएसपी में स्थानीय बेरोजगारों को नौकरी देने की भी पैरवी की। इस मौके पर दिग्विजय सिंह कृदत्त, शरद रणसिंह, आशीष रात्रे, कन्हैया लाल साहू, फिरोज खान, रितेश मिश्रा, आशुतोष खरे, खेमलाल साहू, जय गिदवानी आदि मौजूद थे।
कुरूद में एम्स का संस्थान खुलने का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान जिला मुख्यालय में खुलना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे कोई विकास के विरोधी नहीं है, लेकिन असंतुलित विकास नहीं होना चाहिए। धार्मिक आयोजन के नाम पर सरकारी राशि खर्च करने पर उन्होंने आपत्ति भी उठाई।
Published on:
11 Oct 2018 01:28 pm
बड़ी खबरें
View Allधमतरी
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
