
धमतरी. वेतन विसंगति समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक कर्मचारी संघ ने शुक्रवार से बेमुद्दत हड़ताल पर चले गए । रामलीला मैदान में आयोजित इस धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लिपिक शामिल है। हड़ताल के चलते पहले दिन ही सरकारी दफ्तरों में कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो गया । जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा का कहना है कि राज्य सरकार लिपिकों के साथ वादाखिलाफी कर रही है। वेतन विसंगति मामले को लेकर दर्जनभर से ज्यादा प्रतिनिधिमंडल शासन के साथ वार्तालाप किया । बावजूद इसके शासन ने उनकी मांगे पूरी नहीं की। उनका कहना है कि जब तक राज्य सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करेगी , वह आंदोलन में डटे रहेंगे।