1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: छत्तीसगढ़िया बोल कार्यक्रम के तहत आज किया पोस्टर का विमोचन, कांग्रेस कार्यकर्ता गिनाएंगे मोदी सरकार की विफलताएं

CG Political News: एनएसयूआई की ओर से बोल छत्तीसगढ़िया बोल कार्यक्रम के तहत राजीव भवन में आज पोस्टर का विमोचन किया गया। मोदी सरकार की विफलताओं को घर-घर छात्र-छात्राओं के माध्यम से पहुंचाने का काम करेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 21 Jun 2023, 6:06 PM IST

VIDEO: Congress worker will count failures of Modi government Dhamtari

VIDEO: कांग्रेस कार्यकर्ता गिनाएंगे मोदी सरकार की विफलताएं

Dhamtari News: धमतरी। एनएसयूआई की ओर से बोल छत्तीसगढ़िया बोल कार्यक्रम के तहत राजीव भवन में आज पोस्टर का विमोचन किया गया।एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व प्रवक्ता चयन के मुख्य चयनकर्ता संजीव शुक्ला अपनी टीम के साथ धमतरी पहुंचे और यहां राजीव भवन में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

यह भी पढ़े: इस दिन ब्लॉक के चलते टाटा - इतवारी समेत ये सात ट्रेनें रहेंगी रद्द, फटाफट देखें ट्रेनों के नाम

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में नफरत और झूठ के वायरस से लड़ने के लिए एनएसयूआई में प्रवक्ताओं की फौज बनाई जा रही है। यह प्रवक्ता छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को और केंद्र में बैठी तानाशाह मोदी सरकार की विफलताओं को घर-घर छात्र-छात्राओं के माध्यम से पहुंचाने का काम करेंगे।

यह भी पढ़े: व्यापमं के SI समेत अन्य परीक्षा पर विवाद, तनातनी के बाद बंद लिफाफे में PHQ को सौंप दिए नतीजे

इस अवसर पर पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, महापौर विजय देवांगन ,मोहन लालवानी, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राजा देवांगन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आकाश गोलछा, तनवीर कुरेशी,विशाल शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

यह भी पढ़े: सात लोगों ने मिलकर फैक्ट्री के गार्ड को बनाया बंधक, फिर..इस खौफनाक वारदात को दिया अंजाम