10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये है अनोखी जेल, यहां कैदियों को मिलता है मोबाइल, जब मन करे तब करते है बातें

यहां क्षमता से अधिक 12 कैदी और 195 हवालाती बंद थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 8 Aug 2018, 11:08 AM IST

jail

ये है अनोखी जेल, यहां कैदियों को मिलता है मोबाइल, जब मन करे तो तब करते है बातें

धमतरी. छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी जेलों में जैमर लगाने की घोषणा की थी, लेकिन पांच सालों के बाद भी यह पूरा नहीं हो सका। जैमर नहीं लगने से आज भी धमतरी जेल में बंदी मौका देखकर मोबाइल से बात कर लेते हैं। उधर जेल में सुविधाओं के विकास के लिए नए बैरक बनाए जा रहे हैं।

राज्य शासन ने जेलों के विकास के लिए योजनाएं तो कई बनाई है, लेकिन उसे क्रियान्वित नहीं किया जा रहा। धमतरी में जैमर लगाने का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन अभी तक नहीं लगा। यहां 43 अधिकारी और कर्मचारियों का सेटअप है, लेकिन अभी भी सहायक जेलर और उप जेलर की नियुक्ति नहीं की गई है। बंदियों के इलाज के लिए डाक्टर भी नहीं है। व्यवस्था के तहत हर मंगलवार को जिला अस्पताल से एक डाक्टर की सेवा ली जाती है। गौरतलब है कि बस्तर का प्रवेश द्वारा होने के अलावा धमतरी माओवाद प्रभावित जिला भी है, इसलिए राज्य सरकार को जिस तरह से जेल में सुविधाएं उपलब्ध कराना था। वह नहीं करा पाई।

वर्तमान में यहां क्षमता से अधिक 12 कैदी और 195 हवालाती बंद थे। जेल सूत्रों के अनुसार पिछले कई सालों से बैरक बनाने की मांग की जा रही थी, जो अब जाकर पूरी हुई है। इसके अंतर्गत अब जेल में 100 सीटर का एक नया बैरक बनेगा, जिसके बाद इसकी क्षमता बढ़कर 276 हो जाएगी।

जेल में बंदियों पर नजर रखने के लिए 38 कैमरे लगाया गया है। इसके अलावा वाच टॉवर में चार प्रहरियों की नियुक्ति की गई है। जो 24 घंटे कैदियों पर नजर रखते हैं। सालभर पहले एक बंदी के जेल से भागने की घटना के बाद अब यहां दीवारों में करंट प्रवाहित किया जा रहा है। जेल के एक अधिकारी का दावा है कि यहां की सुरक्षा को कोई भी चुनौती नहीं दे सकता।

जेल प्रभारी एसआर ठाकुर ने बताया कि जेल में कोई भी बंदी को मोबाइल का उपयोग करने की स्वतंत्रता नहीं है। धीरे-धीरे यहांं बंदियों की सुविधा के लिए विकास कार्य किए जा रहे हैं। नया बैरक बनने से लाभ मिलेगा।