8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्यार में मां बनी रोड़ा, इकलौते बेटे ने गला दबाकर मारा फिर जला दी लाश

हत्या के आरोप में उसके इकलौता बेटे चिरंजीव उर्फ राजा यादव (25) को गिरफ्तार किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 13 Dec 2017, 5:44 PM IST

CG news

धमतरी. पुलिस ने रेवती बाई हत्याकांड का मामला सुलझा लिया है। हत्या के आरोप में उसके इकलौता बेटे चिरंजीव उर्फ राजा यादव (25) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना दिनांक को आरोपी ने कथित रूप से अपनी प्रेमिका के घर में जाकर काफी हंगामा किया था। मां द्वारा मना किए जाने के बाद ही उसने यह घातक कदम उठाया।

पुलिस के अनुसार संपूर्ण घटनाक्रम इस प्रकार है। अर्जुनी थानांतर्गत ग्राम लोहरसी निवासी महिला रेवती यादव (45) पति स्व. किशन यादव की लाश स्कूल परिसर में जली अवस्था में मिली थी। पुलिस ने प्रार्थी रघुनंदन यादव की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी। साइबर क्राइम और अर्जुनी पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने तथा आसपास रहने वाले लोगों से जब पूछताछ की, तो उसे चिरंजीव के ऊपर संदेह हुआ। रात में हिरासत में लेकर पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।

घटना का कारण
पुलिस ने बताया कि आरोपी चिरंजीवी का गांव की ही एक युवती के साथ काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। घटना दिनांक को उसकी सगाई थी। इस अवसर पर आयोजित सगाई कार्यक्रम में शराब के नशे में जाकर उसने हंगामा किया। किसी तरह शांत कर उसे वहां से घर लाया गया। यहां मां रेवती बाई ने उसकी इस करतूत पर तीन-चार थप्पड़ मार दिया। जिससे वह गुस्से में आ गया और मां का गला दबा दिया। जब उसकी मौत हो गई, तो लाश को उठाकर प्राथमिक स्कूल परिसर में ले गया और मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दी।

पुलिस को लाश की स्थिति तथा घटनास्थल का मुआयना करने से स्पष्ट हो गया था कि यह हत्या का मामला है। सूत्रों के जरिए जब पड़ताल की गई, तो आरोपी तक पहुंचने में पुलिस को देरी नहीं लगी। कानून के तहत आरोपी को सजा दिलाया जाएगा। रजनेश सिंह, एसपी