24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Dhamtari / दोस्त की बात इतनी बुरी लगी की गुस्से में आकर चाकू से गोद डाला, फिर…

दोस्त की बात इतनी बुरी लगी की गुस्से में आकर चाकू से गोद डाला, फिर…

एक युवक ने दूसरे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 9 Oct 2018, 10:00 PM IST

धमतरी छत्तीसगढ़ में एक ऐसा आया है जिसमे एक युवक ने दूसरे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 07,294,506 के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। दोपहर में उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

यह मामला धमतरी जिले का है। पुलिस के अनुसार रविवार को दोपहर में टिकरापारा निवासी साबिर खान (23) पिता करीम खान तालाब के पास बैठा था, तभी वहां राजकुमार उर्फ राजा ध्रुव (25) आया। दोनों कुछ देर तक साथ बैठे रहे। इस बीच उनमें बहस हो गई। बात बढऩे पर हाथापाई भी हो गई। इसके बाद राजकुमार अपने घर से सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आया और साबिर खान पर वार कर दिया।

साबिर की चीख पुकार से आसपास के लोग बीच-बचाव के लिए दौड़े। खबर पाकर पेट्रोलिंग पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी राजकुमार के खिलाफ धारा 307,294,506 के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। दोपहर में उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। उधर साबिर की हालत गंंभीर है।