10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेशनल लोक अदालत में 165 मामलों का हुआ निराकरण, शिविर में 120 लोग हुए लाभांवित

नेशनल लोक अदालत के माध्यम से 7738 प्रकरणों में 165 निराकृत किए गए, जिसमें 1,35,95,900 राशि की वसूली की गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 16 Jul 2018, 4:34 PM IST

cg news

नेशनल लोक अदालत में 165 मामलों का हुआ निराकरण, शिविर में 120 लोग हुए लाभांवित

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद में नेशनल लोक अदालत के माध्यम से 7738 प्रकरणों में 165 निराकृत किए गए, जिसमें 1,35,95,900 राशि की वसूली की गई। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 120 लोग लाभांवित हुए।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार 14 जुलाई को सम्पूर्ण देश में एक साथ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद छग की अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुषमा सावंत के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में जिला न्यायालय महासमुंद में नेशनल लोक अदालत तथा एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

नेशनल लोक अदालत के लिए जिला न्यायालय महासमुंद एवं तहसील पिथौरा, बसना एवं सरायपाली स्थित व्यवहार न्यायालयों में कुल 12 खंडपीठों का गठन किया गया था। नेशनल लोक अदालत के उक्त सभी खंडपीठों में श्रमिक विवाद, बैंक रिकवरी प्रकरण, विद्युत खपत विभाग के देय भार के अवशेष बकाया राशि की वसूली और राजीनामा योग्य अन्य मामले के बकाया की वसूली संबंधित मामलों को सुनवाई के लिए रखे गए। सभी खंडपीठों में श्रमिक विवाद, बैंक रिकवरी प्रकरण, विद्युत एवं देयकों के बकाया की वसूली और राजीनामा योग्य अन्य मामले के बकाया की वसूली संबंधी प्री-लिटिगेशन मामलों की सुनवाई हुई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के लिए यह प्रथम अवसर था कि नेशनल लोक अदालत के साथ ही न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर रखे जाने पर न्यायालय के समस्त न्यायाधीश, अधिवक्ता, पदाधिकारी व कर्मचारी प्रसन्न थे। इस शिविर में जिला एवं सत्र न्यायालय महासमुंद के समस्त न्यायाधीश, कर्मचारी, अधिवक्ता एवं पक्षकारों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

डॉ. आरके परदल के कुशल मार्गदर्शन में डॉ. निखिल गोस्वामी नेतृत्व में डॉ. कुलवंत अजमानी एवं डॉ. अनुआ ज्योत्सना लकड़ा एवं उनके साथियों के द्वारा इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 120 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। २४ लोगों के शुगर और १२ लोगों के बीपी सामान्य स्थिति से ऊपर मिले। जिन्हें सतत परीक्षण व स्वास्थ्य लाभ लेने की सलाह दी गई। लोगों ने कहा कि पहला अवसर है कि नेशनल लोक अदालत के साथ स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।