धमतरी । छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले अंतर्गत डोड़की गांव में हुए एक घटना से इलाके से सनसनी फ़ैल गई है। एक नवविवाहित जोड़े ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दोनों के इस आत्मघाती कदम के पीछे का राज का अभी पता नहीं चल पाया है।