बता दें कि छग शासन ने बच्चों में कुपोषण दूर करने के उद्देश्य से महतारी जतन योजना शुरू की है।इसके तहत प्रतिदिन दोपहर एक बजे गर्भवती महिलाओं को गर्म भोजन दिया जाना है।महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में प्रतिदिन प्रति गर्भवती महिलाओं पर 9 रुपए 50 रुपए खर्च कर दाल, चावल, आचार, पापड, दो सब्जी, दो रोटी, सलाद और गुड पर खर्च किया जा रहा है।