27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया UP, फिर कर दिया उसका सौदा

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया उत्तर प्रदेश फिर वहां उसे बेच दिया

less than 1 minute read
Google source verification

धमतरी

image

Deepak Sahu

Jun 10, 2018

crime news

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया UP, फिर कर दिया उसका सौदा

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नाबालिग को उत्तर प्रदेश में बेचने वाला मामला सामने आया है है। जिले की एक नाबालिग को उत्तर प्रदेश में बेचने के मामले में फरार आरोपी उधम सिंह (32) को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

READ MORE: छात्रा के घर था युवक का आना-जाना,फिर जो हुआ सुन उड़ जायेंगे आपके होश

उल्लेखनीय है कि ये मामला 11 नवंबर का है। मगरलोड पुलिस के अनुसार ग्राम मोहंदी की एक नाबालिग के परिजनोंं ने उसके अपहरण की शंका जताते हुए रिपार्ट दर्ज कराया था। इस मामले को एसपी रजनेश सिंह ने गंभीरता से लिया और नाबालिग की खोजबीन के लिए एक विशेष टीम को उत्तर प्रदेश रवाना किया था। इस दौरान पुलिस ने कुछ नंबर ट्रेस किया था। ये नंबर किसी महिला यशोदा विश्वकर्मा का था।

READ MORE: तस्करी में शामिल था पढ़े- लिखे लड़कों का ये ग्रुप, महंगी बडवाइजर बीयर के साथ पुलिस ने पकड़ा रंगे हाथों

पुलिस ने उसका मोबाइल नंबर ट्रेस कर आरोपी महिला यशोदा विश्वकर्मा और नाबालिग को लेकर वापस लौट आई थी, लेकिन आरोपी युवक उधम सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस आरोपी उधम सिंह को लगातार खोज कर रही थी।

READ MORE: कच्ची उम्र के प्यार ने पहुंचाया मौत के मुंह में, घर से भागे पर लौट न सके

इस दौरान कुछ दिनों बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी उधम सिंह रोजगार की तलाश में रायपुर आया है, जिसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।