2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब पूरा स्कूल मना था गुरु पूर्णिमा, तब इस टीचर ने छात्रा के साथ बंद कमरे में कर डाला ये …

छात्रा के मना करने पर उसे इसके अंजाम भुगतने की भी धमकी देने से पीछे नहीं हटा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 2 Aug 2018, 10:59 AM IST

teacher molest a girl

जब पूरा स्कूल मना था गुरु पूर्णिमा, तब इस टीचर ने छात्रा के साथ बंद कमरे में कर डाला ये ...

धमतरी. स्कूल में शिक्षा देने वाले गुरु अपनी ही एक छात्रा पर गंदी नजर रखता था। जब पूरा स्कूल गुरुपूर्णिमा मना रहा था तब इस शिक्षक ने गुरु - शिष्य के रिश्ते को ही शर्मसार कर दिया। इसके अलावा छात्रा के मना करने पर उसे इसके अंजाम भुगतने की भी धमकी देने से पीछे नहीं हटा।

READ MORE : 6वीं क्लास की बच्ची बोली - टीचर ने दो बार किया दुष्कर्म, कई बार तो क्लास में.. रो पड़ी मासूम

बता दे कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सिहावा में एक शिक्षक की करतूत से गुरू-शिष्य का पवित्र रिश्ता शर्मसार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरू पूर्णिमा के दिन पूरा स्कूल इसे मनाने में लगा हुआ था। इसका फायदा उठाते हुए स्कूल के एक शिक्षक विजय कुमार साहू ने एक छात्रा को घेर लिया। जिसके बाद उससे छेडख़ानी करने लगा। यही नहीं, यह बात किसी को बताने पर दुष्परिणाम भुगतने की भी धमकी दी गई।

इधर, लोक लॉज के भय से वह चुप रही। लेकिन शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इससे परेशान होकर छात्रा ने अपने घर वालों को इसकी जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने सिहावा थाना पहुंचकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक विजय कुमार साहू के खिलाफ धारा 354 और धारा 8 पास्को एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि उक्त शिक्षक के खिलाफ पूर्व में भी छेडख़ानी की शिकायत मिली थी।

READ MORE : ये टीचर भरी क्लास में बच्चियों के अंगों को छूता और कहता- कपड़ा निकालो नहीं तो...

छात्रा से छेडख़ानी करने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक भी थाना पहुंच गए थे। विधायक श्रवण मरकाम ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि शिक्षक की उक्त करतूत से मानवता शर्मसार हुई है। ऐसे शिक्षकों को निलंबित कर उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।