31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीचर ने देवी-देवताओं के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी, फिर फेसबुक पर किया पोस्ट, भड़का आक्रोश

शिक्षक ने फेसबुक में देवी-देवताओं के खिलाफ अपशब्द भाषा का उपयोग कर फेशबुक में अपलोड कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 26 Oct 2017, 6:11 PM IST

facebook

धमतरी. विहिप बजरंग दल प्रखंड धमतरी के युवाओं ने हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले शिक्षाकर्मी मनमोहन झुर्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर डीईओ को ज्ञापन सौंपा हैं। शिक्षक ने फेसबुक में देवी-देवताओं के खिलाफ अपशब्द भाषा का उपयोग कर फेशबुक में अपलोड कर दिया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आला अफसरों ने शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Read More : महंगा पड़ा एसडीओ के घरेलू सामान को विभागीय ट्रक में लोड कराना, बीट गार्ड को कारण बताओ नोटिस

बजरंग दल के मीडिया प्रभारी पुष्पेन्द्र साहू का कहना है कि चनागांव निवासी मनमोहन झुर्री ग्राम बोडऱास मेंं शिक्षाकर्मी वर्ग-3 के पद पर कार्यरत है। उसके द्वारा फेसबुक में हिन्दू देवी-देवताओं की फोटो अपलोड कर अपशब्द भाषा का उपयोग किया गया है, जिससे हिन्दू समाज की भावना आहत हुई है। उन्होंने इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इस अवसर पर बजरंग दल के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Read More : मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में फेरबदल, किसे मिला कौन से जिले का प्रभार देखें लिस्ट

धीवर समाज का दिवाली मिलन
धमतरी. धीवर समाज द्वारा 26 अक्टूबर को दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। समाज के अध्यक्ष होरीलाल मत्स्यपाल ने बताया कि यह सम्मेलन दोपहर 2 बजे रामबाग स्थित सोसाइटी भवन में प्रारंभ होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के प्रदेशाध्यक्ष थानसिंह मटियारा होंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारी की गई है।

Read More: तस्वीर देख CM की बोलती हो जाएगी बंद, बच्चे व ग्रामीण जान जोखिम में डाल करते हैं नदी पार

Read More: अजब-गजब: दो सिर वाले जन्मे बछड़े के साथ कोई ले रहा सेल्फी तो कोई कह रहा चमत्कार

Read More: पहाड़ पर आ रही थी अजीब सी बदबू, नजदीक जाकर देखा तो शव को नोंच रहे थे जानवर

Read More: OMG! आयकर विभाग ने खंगाला तो इन कारोबारियों की तिजोरी ने उगला 50 करोड़ का...