शहर के अधिकांश वार्डों में गांजे की बिक्री हो रही है। हटकेशर वार्ड, आमापारा, लालबगीचा, मकेश्वर वार्ड, विंध्यवासिनी वार्ड, दानीटोला, नवापारा वार्ड सहित अनेक वार्डों में गांजा और शराब की अवैध बिक्री हो रही है। सुबह 6 बजे से देर रात तक अवैध कारोबार चलता है। गांजे को लेकर पुलिस कोई बड़ी कार्रवाई शहर के भीतर नहीं की है। 10 माह पूर्व डीएसपी सारिका वैद्य के नेतृत्व में लगभग 50 लाख से अधिक का गांजा जब्त किया गया