बता दे कि शासन द्वारा शिक्षा पर तो जोर दिया जा रहा है, लेकिन पढऩे-लिखने के बाद युवाओं को नौकरी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।जिले में रोजगार के साधन भी नहीं है, जिससे की उनकी बेरोजगारी दूर हो सके। यहां 190 राइसमिल के अलावा और काई दूसरी इंडस्टी नहीं है।राइस मिलों में ज्यादातर मजदूर वर्ग कार्य करते है। शासन द्वारा उद्योग विभाग समेत अन्य विभागों के माध्यम से योजना स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए योजनाएं जरूर चलाई जा रही है, लेकिन इसका अपेक्षित लाभ युवाओं को नहीं मिल रहा है। शासन की योजनाओं पर बैंकर्स ग्रहण लगा दिए हैं। बैंकों में प्रकरण जाने के बाद उसी स्वीकृत नहीं किया जाता है। इसलिए मजबूरी में अब युवाओं को नौकरी की तलाश में दूसरे राज्यों की ओर रूख करना पड़ रहा है।