धमतरी. Dhamtari crime news: करेली छोटी इलाके में महानदी में एक महिला का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने माँके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की। आसपास लोगों से भी पूछताछ किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार रविवार की रात मगरलोड क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली इलाके में नदी किनारे एक कंकाल लोगों ने देखा। इसके बाद पुलिस को खबर दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।