27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाग प्रिंट ने इटलीवासियों को लुभाया

हस्तकला : मेले में 100 से ज्यादा देश ले रहे हैं भाग, मिलान शहर में आयोजन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धार

•

image

Arjun Richhariya

•

Updated: 8 Dec 2018, 12:28 AM IST

dhar

बाग प्रिंट ने इटलीवासियों को लुभाया

बाग. धार जिले के छोटे से कस्बे बाग की बाग प्रिंट की हस्तकला ने देश-विदेश में अपनी पहचान बना ली है। इटली में 9 दिसंबर तक आयोजित मेले में मध्यप्रदेश की भागीदारी भी हो रही है। इसमें इटलीवासियों को लुभा रहा हैं मध्यप्रदेश का बाग प्रिंट। इटली में भारतीय दूतावास की डीसीएम एवं हायर अथॉरिटी ग्लोरिया गांगटे ने मिलान शहर में चल रहे अर्टिजनो फेरा के भारतीय पेवलियन का उदघाटन किया। इस मेले में करीब 100 से ज्यादा देश भाग ले रहे हैं। इनमें अमेरिका, रूस, बेल्जियम, चीन, जापान, ईरान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, मोरक्को, थाइलैंड, कोलंबिया, पुर्तगाल आदि देश शामिल हैं। साथ ही इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में मध्यप्रदेश के बाग प्रिंट के शिल्पकार मोहम्मद बिलाल खत्री की बाग प्रिंट कारीगरी की जानकारी प्राप्त की। ग्लोरिया गांगटे ने अपने हाथों से बाग प्रिंट के छापे भी लगाए। इस मौके पर बाग प्रिंट के युवा मास्टर शिल्पकार मोहम्मद बिलाल खत्री मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट हस्तकला का प्रदर्शन किया। युवा शिल्पी बिलाल ने बताया, बाग प्रिंट हस्तकला के लिए वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार ने उनका चयन किया। हस्तशिल्प विकास आयुक्त शांतामनु एवं अपर विकास आयुक्त हस्तशिल्प रत्नेश कुमार झा के प्रयासों से भारत के हस्तशिल्प को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। बिलाल ने बताया कि कला में बाग की मिट्टी, नदियों, वनस्पति वन्य जीवन और जलवायु का असर साफ नजर आता है। शिल्पकार ने इटलीवासियों को बाग प्रिंट के साथ स्टाइलिश स्टॉलस का प्रदर्शन कर आकर्षित किया।