
धार : मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के गोविन्दपुरा स्थित केन्द्रीय कॉल सेंटर में 27 कॉल सेंटर प्रतिनिधियों के कोरोना संक्रमित होने के कारण केन्द्रीय कॉल सेंटर का संचालन आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया है। कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत बंद किये गये कॉल सेंटर के कारण विद्युत संबंधी शिकायतों को दर्ज करने में होने वाली असुविधा के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की है।
उपभोक्ता अपनी विद्युत संबंधी शिकायतों को दर्ज करने के लिए व्हाट्सएप चेटबोट 0755-2551222 अथवा UPAY एप का उपयोग कर अपनी शिकायत दर्ज कर समाधान करा सकते हैं। इसके अलावा उपभोक्ता अपनी विद्युत संबंधी शिकायतों एवं समाधान के लिए संबंधित जोन/वितरण के सहायक यंत्री/कनिष्ठ यंत्री को मोबाइल पर संपर्क कर अथवा नजदीकी जोन/वितरण में पहुँचकर अपनी विद्युत संबंधी शिकायतों का निराकरण करा सकते हैं।
बिजली उपभोक्ता कंपनी के उपभोक्ता सहायता नंबर-07552551222 को मोबाईल में सेव करके व्हाट्सएप्प चेटबोट के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कर शिकायत की स्थिति भी जान सकते हैं एवं वर्तमान विद्युत बिल पीडीएफ फाईल के रूप डाउन लोड भी कर सकते हैं। इसी तरह आनॅलाईन जमा किये गये विद्युत बिल की रसीद भी व्हाट्सएप्प चेटबोट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं
बिजली उपभोक्ताओं के लिए उपाय एप के फायदे
उपाय एप के रजिस्टर कंम्पलेंट ऑप्शन्स की सहायता से विद्युत या बिल संबंधी शिकायत दर्ज कर शिकायत क्रमांक प्राप्त कर सकते हैं। उपभोक्ता दर्ज शिकायत के निराकरण की स्थिति भी उपाय एप के माध्यम से जान सकते हैं।
उपाय एप के माध्यम से उपभोक्ता अपने वर्तमान बिल को डाउन लोड करने के साथ ही बिल भुगतान भी कर सकता है। उपाय एप से बिल का भुगतान करने पर उपभोक्ता को पेटीएम/डेविट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/भीम यूपीआई/नेट बैंकिंग के ऑप्शन्स प्राप्त होते हैं। उपभोक्ता उक्त किसी भी माध्यम का चयन कर अपने बकाया विद्युत बिल का भुगतान कर सकता है।
Updated on:
20 Aug 2020, 9:39 AM IST
Published on:
20 Aug 2020, 9:39 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.