30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीपी पर काम कर रहा था कर्मचारी, अचानक चालू हुई लाइन, भयानक करंट से कटकर अलग हो गया हाथ

काम करने के लिए बिजली बंद करने की अनुमति भी ली गई थी, लेकिन बिजली चालू हो जाने से घटना हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धार

•

image

Hussain Ali

•

Updated: 13 Aug 2019, 3:48 PM IST

dhar

डीपी पर काम कर रहा था कर्मचारी, अचानक चालू हुई लाइन, भयानक करंट से कटकर अलग हो गया हाथ

धार. समीपस्थ गांव खाचरोदा में एक बड़ा हादसा हो गया। डीपी पर काम कर रहे एक कर्मचारी को जोरदार करंट लग गया। करंट इतना भयानक था कि युवक का हाथ कटकर अलग हो गया। गंभीर हालत में युवक को इलाज के लिए इंदोर रैफर किया गया। काम करने के लिए बिजली बंद करने की अनुमति भी ली गई थी, लेकिन बिजली चालू हो जाने से घटना हो गई। ग्रामीणों ने करंट बंद करने के लिए बांस से तार हटाए।

must read : भाजपा कार्यकर्ता ने गृहमंत्री अमित शाह को खून से लिखा खत, जानिए क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार खाचरोदा गांव में ठेका कर्मचारी रघु पिता नंदकिशोर पाटीदार डीपी पर बिजली का कुछ काम कर रहा था। इस दौरान लाइन चालू हो गई और उसे जोरदार करंट लग गया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि करंट से युवक का हाथ ही कटकर अलग हो गया। पांच मिनट तक वह डीपी पर ही लटका रहा।

must read : लडक़ी लेकर भागा पोता, नाराज परिजनों ने कर दी दादी की पिटाई, घर में की तोडफ़ोड़

आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े-दौड़े आए और युवक को लाइन से अलग हटाया। इसके बाद अस्पताल ले गए। युवक के हाथ को अलग से ले जाना पड़ा। घटना के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने ग्रिड का घेराव कर दिया। कानवन थाना प्रभारी कमलसिंह गहलोत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। गुस्साए लोगों ने विद्युत कर्मचारियों के साथ झूमाझटकी की भी। हालांकि कर्मचारी ने इससे इनकार किया है।

must read : 2 साल की बच्ची से की अश्लील हरकत, मासूम चिल्लाई तो जमा हो गए लोग और फिर हुआ ये...

सख्त कार्रवाई करेंगे

विभागीय जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि हादसे में किसकी गलती है। जिसकी गलती होगी उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों में आक्रोश था। हमने समझाइश दी है।
-अनिल कुमार, जेईस, केसूर विद्युत मंडल