3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपनी राशि अनुसार करें इन पेड़-पौधों की पूजा, दूर हो जाएगी हर समस्या

अपनी राशि अनुसार करें इन पेड़-पौधों की पूजा, दूर हो जाएगी हर समस्या
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shyam Kishor

•

Updated: 26 Feb 2020, 1:57 PM IST

अपनी राशि अनुसार करें इन पेड़-पौधों की पूजा, दूर हो जाएगी हर समस्या

अपनी राशि अनुसार करें इन पेड़-पौधों की पूजा, दूर हो जाएगी हर समस्या,अपनी राशि अनुसार करें इन पेड़-पौधों की पूजा, दूर हो जाएगी हर समस्या,अपनी राशि अनुसार करें इन पेड़-पौधों की पूजा, दूर हो जाएगी हर समस्या

भारतीय संस्कृति में पेड़ पौधो की पूजा भी ईश्वर का रूप मानकर की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस प्रकार मंदिर के देवी-देवता उनकी शरण में आने वालों की कामनाएं पूरी करते हैं, ठीक उसी तरह कुछ पेड़-पौधे ऐसे भी होते हैं। अगर व्यक्ति अपनी समस्याओं से मुक्ति चाहता है तो उसे अपनी राशि के पेड़-पौधे की पूजा करना चाहिए। ऐसा करने से तुरंत लाभ होने लगता है। जानें किस राशि के कौन से पेड़ पौधे होते हैं जो कामना पूरी कर देते हैं।

माथे पर तिलक लगाने से खुल जाती है किस्मत, इन 7 में से लगावे कोई एक

1- मेष एवं वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल देव है, इन राशि के जातकों को मंगल देव की कृपा पाने के लिए खैर के पेड़ को जल चढाना चाहिए।

2- वृषभ एवं तुला राशि का स्वामी शुक्र देव है, इन राशि के जातकों को शुक्र देव की कृपा पाने के लिए गुलर के पेड़ को जल चढाना चाहिए।

3- मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी बुध देव है, इन के जातकों को बुध देव की कृपा पाने के लिए अपामार्ग के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए।

4- कर्क राशि का स्वामी चन्द्र देव है, कर्क राशि के जातकों को चन्द्र देव की कृपा पाने के लिए पलाश के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए।

5- सिंह राशि का स्वामी सूर्य देव है, सूर्य राशि के जातकों को सूर्य देव की कृपा पाने के लिए आक के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए।

शनि दोषों से तुरंत चाहिए मुक्ति तो आज ही कर लें ये काम

6- धनु एवं मीन राशि का स्वामी गुरु देव है, इन राशि के जातकों को गुरू देव की कृपा पाने के लिए पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए।

7- मकर एवं कुंभ राशि के स्वामी शनि देव है, इन राशि के जातकों को शनि देव की कृपा पाने के लिए शमी के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए।

इन पेड़-पौधे की सुखी समिधाओं से हवन करने के लाभ

उपरोक्त बताएं गये पेड़ों की सुखी लकड़ियों से राशिनुसार स्वामी ग्रहों की शांति और उन्हें प्रसन्न करने के लिए हवन भी करना चाहिए। वैसे तो सभी पेड़ पौधों का अपना ही अलग महत्व है, लेकिन इनके अलावा भी कुछ ऐसे पेड़ है जिनको पूजनीय माना जाता है।

इस रत्न को पहनने वाले बन जाते हैं करोड़पति, हर दिन होते हैं चमत्कार ही चमत्कार

इस पेड़ की पूजा अतिफलदायी

शास्त्रोंक्त मान्यता है कि नियमित रूप से पीपल के पेड़ में जल अर्पित करने से सभी ग्रहों के कुप्रभाव दूर हो जाते हैं। शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या, कालसर्प दोष आदि का दुष्प्रभाव भी खत्म होने लगता है।

*****************