ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा
साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत भूमि में नहीं दिखाई देगा । इस वजह से यहां इसका कोई प्रभाव नहीं माना जाएगा । यह ग्रहण मध्य-पूर्वी चीन, जापान, उत्तरी-दक्षिणी कोरिया, उत्तर-पूर्वी रूस, मध्य-पूर्वी मंगोलिया, प्रशांत महासागर, अलास्का के पश्चिमी तटों पर दिखाई देगा । चूंकि ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए यहां सूतक भी नहीं माना जाएगा । लेकिन ग्रहणकाल में अपने ईष्ट के बीज मंत्र का मानसिक जप अवश्य करें । ऐसा करने से जीवन के सारे दुख दर्द दूर जाते हैं ।