30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ganesh Chaturthi 2023 : इस गणेश चतुर्थी बन रहा विशेष योग, इन राशियों का बढ़ेगा धन

- ज्योतिष के जानकारों के अनुसार गणेश चतुर्थी 2023 पर एक साथ 3 शुभ योग बन रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 14 Sep 2023, 3:54 PM IST

ganesh-chaturthi_special_for_zodiac_2023.png

हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल 2023 में 18 सितंबर को गणेश चतुर्थी (Ganesh-Chaturthi 2023) पड़ रही है। यानि इस तिथि की शुरुआत 18 सिंतबर की दोपहर 2 बजकर 9 मिनट से हो जाएगी। जबकि इस तिथि का समापन 19 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर होगा।

ऐसे में ज्योतिष के जानकारों का मानना है कि इस बार आ रही इस गणेश चतुर्थी (Ganesh-Chaturthi 2023) के चलते भगवान श्री गणेश तीन राशि के जातकों पर अपनी कृपा बरसाएंगे।

चलिए जानते हैं गणेश चतुर्थी Ganesh-Chaturthi 2023 इस बार किस राशि के जातकों के लिए विशेष रहने वाली है।

मेष राशि
राशि चक्र की प्रथम राशि मेष के जातकों के इस दौरान सारे कार्य बिना किसी अड़चन के श्री गणेश जी की कृपा से पूरे होंगे। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होने के अलावा इस समय आप प्रॉपर्टी में भी निवेश कर सकते हैं, क्योंकि ये समय आपके लिए बेहद अनुकूल होगा।

मिथुन राशि
राशि चक्र की तीसरी राशि मिथुन के लिए ये समय भाग्य में बदलाव का रहेगा, जिसके चलते इस राशि के जातकों को अत्यधिक धन की प्राप्ति होने के साथ ही नौकरी और व्यापार में इनके लाभ की रफ्तार दोगुनी हो जाएगी। इसके साथ ही इस समय घर परिवार में सुख समृद्धि के अलावा शांति भी बनी रहेगी।

Must Read-


Ganesh Chaturthi 2023- कब विराजेंगे गौरी पुत्र भगवान गणेश? जानें 10 दिवसीय गणेश उत्सव की दिनांक व मुहूर्त

भगवान गणेश का बुधवार को पाएं विशेष आशीर्वाद, हर मनोकामना होगी पूरी


श्री गणेश को प्रसन्न करने व मनचाहा आशीर्वाद प्राप्त करने के उपाय

श्री गणेश के दिव्य मंत्र जिनके बिना अधूरी है आपकी पूजा

मकर राशि
राशि चक्र की दसवीं राशि मकर के लिए गणेश चतुर्थी का दिन विशेष रहेगा। इस दिन इनके मान-सम्मान व प्रतिष्ठा में इजाफा देखने को मिलेगा। वहीं इनकी आय के साधन में वृद्धि के अलावा नौकरी कारोबार में सामने आने वाली समस्याएं लंबे समय के लिए इनसे दूर हो जाएंगी।