scriptजानें 84 लाख योनी में से आप कौन सी योनी के बाद इंसान बनें | 84 lakh Yoni list in hindi | Patrika News

जानें 84 लाख योनी में से आप कौन सी योनी के बाद इंसान बनें

Published: Mar 31, 2020 11:11:24 am

Submitted by:

Shyam

चौरासी लाख योनियों में मनुष्य योनी सबसे श्रेष्ठ योनी- धार्मिक ग्रंथ

01_2.jpg

भारतीय हिंदू धर्म शास्त्रों, पुराणों के अनुसार इस सुन्दर विश्ववसुधा में छोट बड़े कुल मिलाकर 84 लाख योनियां बताई गई है। शास्त्रों के इन चौरासी लाख योनियों में सबसे श्रेष्ठ योनी मनुष्य योनी मानी जाती है, क्योंकि मनुष्य योनी में अपने शुभ-अशुभ कर्मों के कारण पुनर्जन्म जन्म की व्यवस्था भी है। कहा जाता है जो अच्छे कर्म करते हैं उन्हे मानव जीवन मिलता है, कुछ ऐसे जीव भी होते हैं जो शुभ कर्मों के कारण 84 लाख योनियों भटकने के बाद मानव देह में जन्म मिलता है। जानें 84 लाख योनियों में कौन-कौन सी योनी के जीव है।

सभी गंभीर रोगों से मिलेगी मुक्ति कर लें तांत्रिक उपाय

धर्म शास्त्रों और पुराणों में 84 लाख योनियों का उल्लेख मिलता है और इन योनियों को धर्म के जानकार आचार्यों ने दो भागों में बाटां गया है। पहला- योनिज और दूसरा आयोनिज।

1- ऐसे जीव जो 2 जीवों के संयोग से उत्पन्न होते हैं वे योनिज कहे जाते हैं।

2- ऐसे जीव जो अपने आप ही अमीबा की तरह विकसित होते हैं उन्हें आयोनिज कहा गया।

3- इसके अतिरिक्त स्थूल रूप से प्राणियों को भी 3 भागों में बांटा गया है-

1- जलचर- जल में रहने वाले सभी प्राणी।

2- थलचर- पृथ्वी पर विचरण करने वाले सभी प्राणी।

3- नभचर- आकाश में विहार करने वाले सभी प्राणी। उक्त 3 प्रमुख प्रकारों के अंतर्गत मुख्य प्रकार होते हैं अर्थात 84 लाख योनियों में प्रारंभ में निम्न 4 वर्गों में बांटा जा सकता है।

जानें 84 लाख योनी में से आप कौन सी योनी के बाद इंसान बनें

1- जरायुज- माता के गर्भ से जन्म लेने वाले मनुष्य, पशु जरायुज कहलाते हैं।

2- अंडज- अंडों से उत्पन्न होने वाले प्राणी अंडज कहलाते हैं।
3- स्वदेज- मल-मूत्र, पसीने आदि से उत्पन्न क्षुद्र जंतु स्वेदज कहलाते हैं।

4- उदि्भज: पृथ्वी से उत्पन्न प्राणी उदि्भज कहलाते हैं।

पदम् पुराण के एक श्लोकानुसार…जलज नव लक्षाणी, स्थावर लक्ष विम्शति, कृमयो रूद्र संख्यक:।

पक्षिणाम दश लक्षणं, त्रिन्शल लक्षानी पशव:, चतुर लक्षाणी मानव:।।

जलचर 9 लाख, स्थावर अर्थात पेड़-पौधे 20 लाख, सरीसृप, कृमि अर्थात कीड़े-मकौड़े 11 लाख, पक्षी/नभचर 10 लाख, स्थलीय/थलचर 30लाख और शेष 4 लाख मानवीय नस्ल के।

घर में ही कर लें यह काम हनुमान जी बना देंगे मालामाल

कुल 84 लाख।

– पानी के जीव-जंतु- 9 लाख,

– पेड़-पौधे- 20 लाख

– कीड़े-मकौड़े- 11 लाख

– पक्षी- 10 लाख

– पशु- 30 लाख

– देवता-मनुष्य आदि- 4 लाखकुल योनियां- 84 लाख।

‘प्राचीन भारत में विज्ञान और शिल्प’ ग्रंथ में शरीर रचना के आधार पर प्राणियों का वर्गीकरण किया गया है जिसके अनुसार,
1- एक शफ (एक खुर वाले पशु)- खर (गधा), अश्व (घोड़ा), अश्वतर (खच्चर), गौर (एक प्रकार की भैंस), हिरण इत्यादि।

2- द्विशफ (दो खुर वाले पशु)- गाय, बकरी, भैंस, कृष्ण मृग आदि।

3- पंच अंगुल (पांच अंगुली) नखों (पंजों) वाले पशु- सिंह, व्याघ्र, गज, भालू, श्वान (कुत्ता), श्रृंगाल आदि।

इस प्रकार शास्त्रों में कुल 84 लाख योनियों का वर्णन मिलता है।

*****************

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो