11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाथ की इस रेखा से जानें व्यक्ति की बुद्धि और शिक्षा के बारे में

हाथ की इस रेखा से जानें व्यक्ति की बुद्धि और शिक्षा के बारे में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Tanvi Sharma

•

Updated: 11 Jun 2018, 4:34 PM IST

HASTREKHA

हाथ की इस रेखा से जानें व्यक्ति की बुद्धि और शिक्षा के बारे में...

सामुद्रिक शास्त्र को लोग हस्तरेखा शास्त्र के नाम से अधिक जानते हैं। समुद्रशास्त्र में व्यक्ति के शरीर के अंगों के द्वारा उसके चरित्र के बारे में जान सकते है उन्हीं में से एक है हस्तरेखा हम व्यक्ति के हाथों की रेखाओं में एक है मस्तिष्क रेखा और मस्तिष्क रेखा हथेली की महत्वपूर्ण रेखा है। मस्तिष्क रेखा से किसी भी व्यक्ति की विचारधारा का पता लगता है। हथेली में इस रेखा का उदय गुरु और जीवन रेखा के बीच कहीं से भी हो सकता है। यह रेखा मनुष्य के विवेक और बुद्धि के बारे में बताती है। व्यक्ति का चिंतन उसकी विचारधारा की तरफ इशारा करती है। विचारधारा से मतलब उसे किस क्षेत्र में रुचि रहेगी यह भी मस्तिष्क रेखा के द्वारा जाना जा सकता है। साथ ही व्यक्ति के आदर्श कैसे होंगे यह भी आप मस्तिष्क रेखा देखकर पता लगा सकते हैं। कहा जाता है की मस्तिष्क रेखा हर व्यक्ति का आईना होती है। जानें कैसे

1. स्वतंत्र और संवेदनशील व्यक्ति

जिस व्यक्ति की मस्तिष्क रेखा और जीवन रेखा द्वारा बनने वाला कोण जितना बड़ा होगा, वह व्यक्ति उतना ही स्वतंत्र और संवेदनशील होगा। लेकिन उसका मस्तिष्क हर छोटी-छोटी बातों से प्रभावित होगा।

2. कुशाग्र बुद्धि

जीवन रेखा से स्वतंत्र आरम्भ होने वाली मस्तिष्क रेखा उसकी विचारधारा अधिक स्वतन्त्र करती है। ऐसे व्यक्ति कुशाग्र बुद्धि, स्पष्ट चिंतन, व्यवहारिक और आदर्शों वाले होते हैं।

3. प्रभावी मानसिकता

जब मस्तिष्क रेखा जीवन रेखा से निकलकर विचित्र बिन्दु पर अलग होकर स्वतंत्र चलती है, तो वह बिन्दु मनुष्य की मानसिकता का प्रभावी होने का बिन्दु होता है।

4. व्यवहारिक और सुलझे व्यक्ति

सीधी और स्पष्ट मार्ग वाली मस्तिष्क रेखा के स्वामी सतर्क, व्यवहारिक और सुलझे हुए व्यक्ति होते हैं। ये प्राय: दूसरे के प्रभाव में कभी नहीं आते। इनके मित्रों की संख्या कम होती है तथा ये कभी-कभी अपने आप में संकुचित होते हैं एवं इनकी विचार प्रणाली अति मौलिक होती है।

5. धर्म और संगीत

जिस किसी व्यक्ति के हाथ में अगर मस्तिष्क रेखा शनि की ओर झुकती है तो ऐसे व्यक्ति धर्म और संगीत के क्षेत्र में अधिक रुचि रखने वाले होेते है।

6. क्रोधी और झगड़ालू

यदि आपके हथेली में मंगल से शुरु होने वाली मस्तिष्क रेखा अस्थायी और परिवर्तनशीलता की प्रवृति उत्पन्न करती है। ऐसे लोग क्रोधी और झगड़ालू भी होते हैं।