अक्षय तृतीया के दिन जो भी शुभ कार्य किए जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है। सतयुग और त्रेता युग का प्रारंभ इसी तिथि से हुआ था, ऐसा माना जाता है। भगवान विष्णु नर-नारायण के रूप में एवं हृयग्रीव और परशुराम का अवतरण भी इसी तिथि को हुआ था। इस दिन सभी विवाहित और अविवाहित बहनें विशेष पूजा भी करती हैं। अक्षय तृतीया के दिन भगवान गणेशजी एवं माता लक्ष्मी की पूजा भी की जाती हैं। कुछ लोग तो इस दिन महालक्ष्मी मंदिर में जाकर धन प्राप्ति की कामना से चारों दिशाओं में सिक्के उछालते हैं।