बसंत पंचमी के दिन दोपहर के समय पीले वस्त्रों को पहनकर पीला चंदन, पीला अक्षत, पीले फूल, धूप दीप, पीला नैवेद्य, गंगा जल, पान के पत्ते, सुपारी, लौंग, इलायची, पीले वस्त्र, वाद्य यंत्र, पुस्तकें आदि से मां सरस्वती की फोटों या प्रतिमा को ऊंचे आसन पर स्थापित कर पूजा करें। पूजा करने के बाद खड़े होकर मां सरस्वती की आरती करें। उपरोक्त प्रकार से पूजन करने के बाद माता के 12 नामों का उच्चारण कम से कम 108 बार करने से जो चाहे वह सब कुछ मिलेगा। ये बारह नाम अज्ञान का नाश करके प्रकाश की ओर व्यक्ति को ले जाते हैं।