30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Confirmed: 14 फरवरी को होगी मां सरस्वती की पूजा, शुभ मुहूर्त, इस दिन बनेगा ये खास संयोग

बसंत पंचमी (Basant Panchami Date) के दिन मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है, इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 13 फरवरी को है या 14 फरवरी इसे लेकर संशय चल रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 9 Feb 2024, 4:59 PM IST

basant-panchami-date.jpg

Basant Panchami date saraswati puja kab hai shubh muhurat

बसंत पंचमी (Basant Panchami Date) के दिन मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है, इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 13 फरवरी को है या 14 फरवरी इसे लेकर संशय चल रहा है। ज्योतिषविद डॉ ज्योति वर्धन साहनी बताते हैं कि 14 फरवरी उदयातिथि में मां सरस्वती की पूजा की जाएगी। चलिए आपको पूजा के शुभ मुहूर्त और इस दिन बनने वाले खास संयोग के बारे में बताते हैं

दरअसल, पंचांग के अनुसार माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 13 फरवरी दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से हो रही है, जो अगले दिन 14 फरवरी दोपहर 12 बजकर 09 मिनट पर समाप्त हो रही है। 14 फरवरी को बसंत पंचमी वाले दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 1 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 09 मिनट तक रहेगा। ऐसे में इस दिन पूजा के लिए आपके पास करीब 5 घंटे 35 मिनट तक का समय है।

खास संयोग

इस साल इस दिन एक खास संयोग बन रहा है, काफी सालों बाद बसंत पंचमी बुधवार को है, ये दिन बुद्धि के देवता भगवान गणेश का भी माना जाता है, विद्या और ज्ञान की देवी सरस्वती का भी यही दिन है। इसके साथ ही अंकों के हिसाब से भी 5 शुभ अंक है और 14 तारीख 4 और 1 पांच अंक है। इसलिए इस दिन का महत्व और बढ़ जाता है, इस दिन को श्रीपंचमी भी कहते हैं, इस दिन लक्ष्मी की भी पूजा होती है, कलियुग में ज्ञान और धन दोनों एक साथ होना काफी शुभ माना जाता है।