आज 30 जनवरी को वसंत पंचमी का महापर्व है। आज के दिन माँ सरस्वती जी का विशेष पूजन किया जाता है। आज माँ सरस्वती जो कि त्रिमूर्ति स्वरूप लक्ष्मी, पार्वती और सरस्वती की पूजा होती है, माँ सरस्वती संगीत, कला, शिल्प, बुद्धि, ज्ञान, चेतना और सभी वेदों की देवी हैं। बसंत पंचमी के दिन माँ सरस्वती के इन महाशक्तिशाली मंत्रों में से किसी भी एक मंत्र का जप करने से जपकर्ता की सभी कामनाएं पूरी होने लगती है।