बाद में युद्ध के दौरान भगवान श्रीकृष्ण पांडवों की सेना के एक योद्धा शिखंडी को भीष्म के सामने खड़ा कर देते हैं, शिखंडी पूर्व जन्मों में स्त्री थीं और भीष्म यह जानते थे। इस पर उन्होंने अस्त्र रख दिए और अर्जुन ने बाणों की बौछार कर दी। लेकिन उस समय सूर्य दक्षिणायन थे, जिससे इच्छा मृत्यु के वरदान के कारण उन्होंने सूर्य के उत्तरायण होने का इंतजार किया और अष्टमी को अपने प्राण त्यागे।