ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की समस्याओं का कारण व निवारण दोनों ही मिल जाता है, लेकिन यह तभी संभव है जब व्यक्ति को अपने जन्म के विषय में सहीं पता हो, जैसे जन्म की तारीख, सही समय और जन्म का स्थान आदि । इन सब के आधार पर भी व्यक्ति की लग्न कुंडली बनती है जिससे ग्रहों की शुभता और अशुभता का पता लगाया जा सकता हैं । अगर जन्म कुंडली नहीं है तो भी आप इस देवता की शरण में जाकर उनकी पूजा आराधना कर जीवन में आ रहे कष्टों का निवारण आसानी से कर सकते है ।