
गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण की स्थिति 18 साल बाद बनी हैं । इसके पहले गुरु पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण की स्थिति 16 जुलाई 2000 में बनी थी । इसके बाद इस साल यानी की 27 जुलाई 2018 को इस तरह की स्थिति बन रही है । गुरुपूर्णिमा पर्व 18 साल बाद चन्द्रग्रहण पर बने ऐसे संयोग पर ग्रहण काल के दौरान देवी देवताओं की प्रतिमाओं को स्पर्श करना, पूजा पाठ करना, भोजन करना और शयन करना आदि कर्म वर्जित माने गये है ।