शुक्रवार का दिन महालक्ष्मी का दिन माना गया हैं, और कहा जाता हैं कि शुक्रवार की रात को धनप्राप्ति के लिए जो भी उपाय किये जाये वो कभी व्यर्थ नहीं जाते, उनका सकारात्मक परिणाम मिलता हैं । आज की इस भागदौड़ भरी जीवन शैली में चारों ओर सबसे बड़ी समस्या है धन की और इसके अभाव में आई निर्धनता । इसे दूर करने के लिए व्यक्ति हर संभव प्रयत्न भी करता हैं, अगर इस दिन कुछ छोटे एवं सरल उपाय किये जाये तो जीवन भर धन की कमी नहीं रहती । तंत्र शास्त्र के इस रामबाण उपाय को करने वाले के सारे अभाव दूर हो जाते हैं, पैसों से संबंधिक कोई भी समस्या नहीं रहती, लक्ष्मी जी उनके घर में हमेशा निवास करती हैं । आय के नये नये स्रोत स्वतः ही जरा से प्रयास से मिलने लगते हैं ।