धन आवक में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए एक बार इस विधि विधान से धन के देवता भगवान कुबेर देव का पूजन करें। धर्म शास्त्रों में धन के देवता भगवान श्री कुबेर जी बताएं गए है, जो सभी देवताओं के कोषाध्यक्ष भी हैं। अगर कोई व्यक्ति सुबह-शाम कुबेर देव के इस मंत्र का 108 बार जप लगातार 27 दिन तक घी का दीपक जलाकर करें तो उसकी सभी कामना पूरी होने लगेगी। मंत्र जप के बाद नीचे दी गई श्री कुबेर चालीसा का पाठ भी 27 दिन तक सुबह-शाम करें। इस प्रयोग को करने के बाद समस्त समस्याएं, धन आवक की बाधाएं दूर होने लगेगी और अचानक धन आवक में वृद्धि भी होने लगेगी।