1- इस दिन धन्वंतरि का पूजन करें ।
2- नई झाडू एवं सूपड़ा खरीदकर उनका पूजन करें ।
3- सूर्यास्त के समय दीपक प्रज्वलित कर घर, दुकान आदि को प्रकाश से भर दें ।
4- मंदिर, गोशाला, नदी के घाट, कुओं, तालाब, बगीचों में भी इस दिन दीपक लगाना चाहिए ।
5- इस दिन सामर्थ्य अनुसार तांबे, पीतल, चांदी के गृह-उपयोगी नवीन बर्तन और जेवर खरीदना चाहिए ।
6- हल जुती मिट्टी को दूध में भिगोकर उसमें सेमर की शाखा डालकर तीन बार अपने शरीर पर फेरें ।
7- कार्तिक स्नान करके प्रदोष काल में घाट, गौशाला, बावड़ी, कुआँ, मंदिर आदि स्थानों पर तीन दिन तक दीपक जलाने से धन संबंधित परेशानी समाप्त हो जाती हैं ।