27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / दिवाली की रात यदि दिख जाए ये चीजें, तो समझो रातों रात चमकने वाला है आपका भाग्य

दिवाली की रात यदि दिख जाए ये चीजें, तो समझो रातों रात चमकने वाला है आपका भाग्य

दिवाली के मौके पर कुछ विशेष चीजें देखने से आपकी बंद किस्मत जल्द ही जाग जाती है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Tanvi Sharma

•

Updated: 21 Oct 2019, 1:28 PM IST

दिवाली की रात यदि दिख जाए ये चीजें, तो समझो रातों रात चमकने वाला है आपका भाग्य

दीपावली का पर्व बहुत ही पवित्र और खुशियों का त्योहार होता है। इस दिन हिंदू धर्म के लगभग सभी घरों में दीपक लगाए जाते हैं और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन देवी लक्ष्मी धरती पर आती हैं और सबके घरों में प्रवेश करती हैं। मान्यताओं के अनुसार जिनपर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिये सभी तरह-तरह के उपाय व पूजा-पाठ करते हैं। लेकिन मां लक्ष्मी हमसे प्रसन्न हुई या नहीं ये कैसे जानें आइए जानते हैं।

माना जाता है कि दिवाली के मौके पर कुछ ऐसी विशेष चीजें हैं, जिन्हें इस दिन देखने से आपकी बंद किस्मत जल्द ही जाग जाती है और रातों रात आपका भाग्य भी चमक सकता है। तो अगर आपको भी दिवाली के दिन ये चीजें दिखाई देती हैं तो समझ जाएं की जल्द ही आपका भाग्य चमकने वाला है।

1. यूं तो सामान्य दिनों में हमें घर में छिपकलियां दिखती रहती है, लेकिन यदि आपको दीपावली की रात को घर में छ‌िपकली दिखाई दे तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। दीपावली की रात घर में अगर छिपकली दिखती है, तो यह भाग्योदय होने का संकेत देती है।

2. दूसरा है मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू, अगर आपको दीपावली के दिन उल्लू नजर आए तो यह बहुत ही शुभ शगुन होता है।

3. घर में बिल्ली का प्रवेश होते ही सब उसे भगाने लगते हैं, लेकिन अगर दीपावली के दिन घर में बिल्ली का प्रवेश होना शुभ होता है। इससे घर में पैसों की वृद्धि होती है।

4. रास्ते में ग‌िरा हुआ पैसा म‌िलना भी शुभ माना जाता है। अगर आपको रास्ते में गिरे हुए पैसें मिलें तो उसे उठाने में तनिक भी देर न करें।

5. क‌िन्नर का आपके घर आना और आपके द‌िए शगुन के पैसों से एक रुपया न‌िकालकर आपको वापस देना।