1- इस मंत्र का उच्चारण करते हुए श्री गणेश जी का आवाहन करें ।
वन्दहुं विनायक, विधि-विधायक, ऋद्धि-सिद्धि प्रदायकम् ।
गजकर्ण, लम्बोदर, गजानन, वक्रतुण्ड, सुनायकम् ॥
श्री एकदन्त, विकट, उमासुत, भालचन्द्र भजामिहम ।
विघ्नेश, सुख-लाभेश, गणपति, श्री गणेश नमामिहम ॥