कालों के काल भगवान शंकर, 'आशुतोष' मृत्युंजय महादेव अपनी शरण में आने वाले सभी सभी भक्तों को दीर्घायु व स्वस्थ जीवन प्रदान करते हैं। अगर आप कोरोना नामक भयंकर महामारी से अपनी और अपने देशवासियों का रक्षा करना चाहते हैं तो सोमवार के दिन भगवान मृत्युंजय महादेव का अभिषेक शहद या फिर गाय के दूध मिले जल से करें। अभिषेक करते समय 108 बार महामृत्युंजय महामंत्र का जप कोरोना वायरस से रक्षा की भावना से करते रहे। शिवजी का अभिषेक करने के बाद 108 बेलपत्र अर्पित करें, एवं शिवजी की इस स्तुति का पाठ करें। कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए उपोरक्त विधि से शिवाभिषेक सुबह, दोपहर एवं शाम के समय करें।