यह सभी नौ देवी रूप अपने आप में शक्ति और भक्ति के भंडार कहे गये । संसार में अच्छाई के लिए माँ का कल्याणकारी रूप सिद्धिदात्री, महागौरी आदि है, और इसी के साथ संसार में बढ़ रही अनैतिकता को समाप्त करने के लिए माँ कालरात्रि, चन्द्रघंटा रूप धारण कर लेती है । नवरात्रि के नौ दिनों तक देवी दुर्गा की पूजा-आराधना का विधान हैं । नवदुर्गा के इन बीज मंत्रों की प्रतिदिन की नौ देवी के दिनों के अनुसार मंत्र जप किया जाए तो सारे मनोरथ सिद्धि हो जाते है ।