ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र नदी में स्नान करें। यदि संभव न हो, तो घर में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। स्नान के पश्चात पितरों के लिए तर्पण और पिंडदान करें। भगवान विष्णु और शिव की विधिपूर्वक पूजा करें, उन्हें पुष्प, धूप, दीप आदि अर्पित करें। आवश्यकतानुसार वस्त्र, अन्न, धन आदि का दान करें।