श्री गणेश चालीसा - चमत्कारों से भरपूर हैं मंगलमूर्ति श्री गणेश चालीसा वंदना
श्री गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक मंगलमूर्ति भगवान गणेश का पूजा उपासना करना बहुत ही मंगलकारी माना जाता हैं । किसी भी पूजा में सबसे पहले श्रीगणेश जी का की आवाहृन करना जरूरी होता है, नहीं तो वह पूजा अधूरी मानी जाती है । अगर जो भी श्रद्धालु साधक गौरी नंदन की पूजा में हर रोज गणेशजी की इस चालीसा का पाठ करता हैं उसका जीवन शुभ फल से मंगलमय बन जाता हैं ।
।। अथ श्री गणेश चालीसा ।।
दोहा जय गणपति सदगुणसदन, कविवर बदन कृपाल । विघ्न हरण मंगल करण, जय जय गिरिजालाल ॥
चौपाई 1- जय जय जय गणपति गणराजू । मंगल भरण करण शुभ काजू ।। जय गजबदन सदन सुखदाता । विश्व विनायक बुद्घि विधाता ॥