Ganesh Chaturthi 2019 : सोमवार 2 सितंबर 2019 को गणेश चतुर्थी है। इस गणेश उत्सव जिन बच्चों का पढ़ाई में बिलकुल भी मन नहीं लगता हो ऐसे बच्चे गणेश मंदिर में शाम के समय जाकर अपनी राशि के अनुसार, गणेश जी का बीज मंत्र "ऊँ गं गणपतये नमः" 21 बार जप जरूर करें। मंत्र का जप करने के बाद श्रीगणेश चालीसा का पाठ भी करें एवं अपनी राशि के अनुसार बताई गई वस्तुओं का थोड़ा सा दान भी करें। अगर विद्यार्थी गणेश उत्सव के अलावा भी प्रतिदिन अपनी पढ़ाई से पूर्व गणेश जी का ध्यान करते हुए पढ़ाई शुरू करेंग तो सदैव सफलता मिलती रहेगी।