शास्त्रों के अनुसार, हर महीने चतुर्थी तिथि को गणेश जी की पूजा की जाती है लेकिन भादो महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी की बात ही अलग है। कहा जाता है कि इसी दिन भगवान गणेश प्रकट हुए थे। यही कारण है कि इस दिन गणेश प्रकटोत्सव के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन पूरे देश में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।