बुधवार को इनमें से जप लें कोई भी एक गणेश मंत्र, जो मांगेंगे मिलेगा
अष्टविनायक श्रीगणेश जी के इन पावरफूल दिव्य मंत्रों में से किसी भी एक मंत्र का जप बुधवार के दिन करने से मन की हर इच्छा को गणेश जी पूरा कर देते हैं। इनके अर्थों का मन में ध्यान करते हुए जप करने से श्री गजानन जी जीवन के सभी श्रेष्ठ कार्यों में सहायक बनने के साथ सारे विघ्नों का नाश भी कर देते हैं।
जपें इनमें से कोई भी एक मंत्र और पायें श्री गणेश जी की कृपा भरपूर
1- वक्र तुंड महाकाय, सूर्य कोटि समप्रभ:। निर्विघ्नं कुरु मे देव शुभ कार्येषु सर्वदा॥
भावार्थ- हे हाथी के जैसे विशालकाय जिसका तेज सूर्य की सहस्त्र किरणों के समान है। बिना विघ्न के मेरा कार्य पूर्ण हो और सदा ही मेरे लिए शुभ हो ऐसी कामना करते हैं।
भावार्थ- मैं उन भगवान् गजानन की वन्दना करता हूं, जो समस्त कामनाओं को पूर्ण करने वाले हैं। सुवर्ण तथा सूर्य के समान देदीप्यमान कान्ति से चमक रहे हैं। सर्पका यज्ञोपवीत धारण करते हैं, एकदन्त हैं, लम्बोदर हैं तथा कमल के आसनपर विराजमान है।
भावार्थ- जो एक दांत से सुशोभित है, विशाल शरीर वाले हैं, लम्बोदर है, गजानन है तथा जो विघ्नों के विनाशकर्ता है, मैं उन दिव्य भगवान् हेरम्बको प्रणाम करता हूं।
भावार्थ- विघ्नेश्वर, वर देनेवाले, देवताओं को प्रिय, लम्बोदर, कलाओंसे परिपूर्ण, जगत् का हित करनेवाले, गजके समान मुखवाले और वेद तथा यज्ञ से विभूषित पार्वतीपुत्र को नमस्कार है; हे गणनाथ! आपको नमस्कार है।
भावार्थ- जिस प्रकार बिल में रहने वाले मेढक, चूहे आदि जीवों को सर्प खा जाता है, उसी प्रकार शत्रु का विरोध न करने वाले राजा और परदेस गमन से डरने वाले ब्राह्मण को यह समय खा जाता है।
भावार्थ- जो हाथी के समान मुख वाले हैं, भूतगणादिसे सदा सेवित रहते हैं, कैथ तथा जामुन फल जिनके लिए प्रिय भोज्य है, पार्वती के पुत्र हैं तथा जो प्राणियों के शोक का विनाश करने वाले हैं, उन विघ्नेश्वर के चरण कमलों में नमस्कार करता हुं।
भावार्थ- हे गणाध्यक्ष रक्षा कीजिए, रक्षा कीजिये। हे तीनों लोकों के रक्षक! रक्षा कीजिए; आप भक्तों को अभय प्रदान करने वाले हैं, भवसागर से मेरी रक्षा कीजिये।
भावार्थ- मैं उन भगवान् गणपतिकी वन्दना करता हूं जो केयूर-हार-किरीट आदि आभूषणों से सुसज्जित है, चतुर्भुज है और अपने चार हाथों में पाशा अंकुश-वर और अभय मुद्रा को धारण करते हैं, जो तीन नेत्रों वाले हैं, जिन्हें दो स्त्रियां चंवर डुलाती रहती है।