30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ganga Snan Timing 2022- कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा जी में इस समय भूलकर भी स्नान ना करें, जानें इसका कारण

- चंद्रग्रहण (Chandra Grahan) के दौरान मेष राशि और भरणी नक्षत्र पर चंद्रमा का संचरण होगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 8 Nov 2022, 7:38 AM IST

ganga_snan_on_kartik_purnima_2022_timing.jpg

साल 2022 का आखिरी ग्रहण चंद्रग्रहण के रूप में 8 नवंबर, मंगलवार को लगने जा रहा है। ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा 07 नवंबर, 2022 को शाम 04 बजकर 18 मिनट से प्रारंभ होकर 08 नवंबर, 2022 को शाम 04 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। ज्ञात हो कि चंद्रग्रहण मंगलवार,08 नवंबर 2022 को शाम करीब 4 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा जो शाम 6 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।

यहां ये जान लें कि कार्तिक पूर्णिमा को उत्तर भारत में गंगा स्नान (Ganga Snan) पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान गंगा में लाखों लोग स्नान करते हैं किंतु इस बार प्रातः 8: 23 बजे से ग्रहण का सूतक आरंभ होगा और ग्रहण रात्रि 6:19 बजे समाप्त होगा। ऐसे में इस दौरान गंगा में स्नान (Ganga Snan) नहीं किया जाता, जिस कारण गंगा स्नान के इच्छुक श्रद्धालुओं को प्रातः 8:23 बजे से पहले ही स्नान कर लेना चाहिए। इसके पश्चात शाम को 06 बजकर 19 मिनट पर ग्रहण समाप्ति के बाद ही गंगा स्नान कर पुण्य प्राप्त कर सकेंगे।

आपके शहर में चंद्र ग्रहण का समय
शहर : कब से शुरू
दिल्ली : 5.28
नोएडा : 5.30
अमृतसर : 5.32
लखनऊ : 5.16
भोपाल : 5.36
लुधियाना : 5.34
जयपुर : 5.37
शिमला : 5.20
मुंबई : 6.01
कोलकाता : 4.52
रायपुर : 5.21
पटना : 5.00
इंदौर : 5.43
देहरादून : 5.22
उदयपुर : 5.49
गांधीनगर 5.55


यह भी पढ़ें-चंद्रग्रहण 2022 बना रहा मृत्यु योग, आपके साथ भी हो सकती है ऐसी घटनाएं

आठ नवंबर को चंद्र ग्रहण के चलते सुबह प्रातः 8: 23 बजे से सूतक आरंभ हो जाएगा। श्रद्धालु प्रातः 8: 23 बजे से पहले तक ही गंगा में डुबकी लगा सकते हैं। भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण मंगलवार, 08 नवंबर को 04:23 बजे से 18:19 बजे तक रहेगा। विदेशों में यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जबकि भारत में उत्तर पूर्व दिशा में सर्वप्रथम 4:21 बजे ग्रस्तोदय होगा जो बिहार, बंगाल, उड़ीसा,पूर्वोत्तर भारत में खग्रास और शेष भारत में खंडग्रास के रूप में दिखाई देगा। शाम को चन्द्रमा उदय के समय पर ग्रस्त होता हुआ दिखाई देगा।

साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत समेत कई एशियाई द्वीपों, दक्षिण/ पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई दे सकता है। मंगलवार, 8 नवंबर को लगने वाले दस चंद्र ग्रहण का सूतक प्रातः 8:23 बजे से शुरु हो जाएगा।

इस चंद्रग्रहण के दौरान मेष राशि और भरणी नक्षत्र पर चंद्रमा का संचरण होगा। मेष, मिथुन, कर्क, धनु, मकर, कुंभ एवं मीन राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण का फल काफी हद तक शुभ रहेगा। वृषभ और तुला राशियों के लिए चन्द्र का फल मध्यम रहेगा। जबकि कन्या व वृश्चिक के लिए ये समय ठीक नहीं कहा जा सकता।

ध्यान रहे सूतक काल में बच्चों, वृद्ध और रोगी को छोड़कर अन्य किसी को भोजन और शयन नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं द्वारा इस दौरान धारदार चाकू छुरी से फल या सब्जी नहीं काटना वर्जित है और न ही इस समय सुई से कपड़ा न सिलें। उचित होगा कि ईश्वर आराधना करते रहें। पूर्णिमा की उदया तिथि भले ही मंगलवार 8 नवंबर को है, लेकिन इस दिन चन्द्र ग्रहण भी रहेगा।