शास्त्रों में घर परिवार की खुशहाली के लिए कुछ ऐसे नियम बनाये गये है जिनको ध्यान में रखकर घर को, घर की वस्तुओं को व्यवस्थित ढंग से रखा या सजाया जाये तो घर में हमेशा सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती हैं । अगर बात घर के किचन की करें तो सभी के घर में भोजन बनाने के लिए एक कमरा अलग होता ही है । वास्तु और ज्योतिष के अनुसार घर का किचन परिवार के सदस्यों के स्वास्थ और आर्थिक स्थिति पर बहुत अधिक प्रभाव डालता हैं- जैसे आप किस दिशा में मुख करके भोजन बनाते हैं और किस दिशा में बैठकर भोजन करते हैं, बात जरूर छोटी लगती हैं लेकिन ये सभी बाते घर की सुख शान्ति पर सकारात्मक और नकारात्मक असर डालती हैं । अगर इनका ध्यान न रखा जाए तो कभी कभी खुशहाली से भरा परिवार भी बरबाद हो जाता हैं । लक्ष्मीजी घर छोड़कर चली जाती है । अपने किचन को इन छोटी छोटी गलतियों से नहीं बचाया तो बड़े बड़े धनाड्य भी कंगाल हो जाते हैं ।