God Favourite Flower: अगर आप भी अपने प्रिय देवता को प्रसन्न करना चाहते हैं तो जानिए चढ़ाएं कौन सा फूल
God Favourite Flower क्या आप जानते है अपने प्रिय देवता को प्रसन्न करने के लिए कौनसा फूल चढ़ाया जाता हैं अगर नही तो यहां जानिए प्रिय देवता को प्रसन्न करने के लिए कौनसा फूल चढ़ाए जिससे देवता की कृपा बनी रहेगी...
God Favourite Flower: पूजा पाठ में फूलों का विशेष महत्व होता है। मान्यता के अनुसार पूजा में देवी देवताओं के प्रिय फूल चढ़ाने से वे शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और हर मुराद पूरी करते हैं। आइये जानते हैं किस देवता को कौन सा फूल चढ़ाना चाहिए।
देवी-देवताओं के पंसदीदा फूल (God Favourite Flower)
हिंदू धर्म ग्रंथों में 33 कोटि देवी-देवताओं का वर्णन मिलता है। इनकी हम अनेक तरह से पूजा-अर्चना करते हैं। इन्हीं में से एक है पुष्प अर्पित करना। आइए जानते हैं किस देवी-देवता को कौन सा फूल चढ़ाएं, जिससे वे शीघ्र प्रसन्न हों ..
हिंदू धर्म में भगवान गणेश जी को प्रथम पूज्यनीय देवता माना जाता हैं। कहा जाता है कि उनको पूजा के दौरान दूर्वा चढ़ाने से सभी कार्य बन जाते हैं। इसके अलावा भगवान गणेश को पूजा के समय चांदनी, परिजात या चमेली का फूल अर्पित करने से गणेश जी प्रसन्न हो जाते हैं। इससे विघ्नहर्ता का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहता है।
भगवान विष्णु की आराधना के समय पीले रंग का फूल अर्पित करने का नियम है। मान्यता है कि विष्णु जी को पीले रंग के फूल चढ़ाने से वे भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। इसके साथ ही पूजा करते समय विष्णु जी को बेला, चंपा, केवड़ा और मालती के फूल भी चढ़ा सकते हैं।
3. महादेव (Mahadev)
हिंदू धर्म के त्रिदेवों में शामिल सृष्टि के संहारक महादेव को कनेर का फूल, सफेद आक, शमी और धतूरे का फूल प्रिय है। मान्यता है कि भगवान शिव को बेल पत्र के साथ इन चीजों को भी चढ़ाना चाहिए।
4. मां दुर्गा (Maa Duraga)
जगत जननी मां दुर्गा को लाल गुलहड़ प्रिय है। इस फूल को पूजा में चढ़ाने से भक्त पर मां का आशीर्वाद सदैव बना रहता है। इसके साथ ही आपका जीवन भी धन-धान्य से भरा रहता है।
5. मां लक्ष्मी (Maa Laxmi)
धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए लाल गुलाब और कमल का फूल चढ़ाने की परंपरा है। मान्यता है कि ऐसा करने वाले भक्त को जीवन में धन-सपत्ति का सुख मिलता है।
6. हनुमान जी (Hanuman)
हनुमान जी को पूजा में लाल गुलाब, गेंदा और लाल चमेली के फूल चढ़ाने का नियम है। मान्यता है कि ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही समस्त कष्टों से मुक्त भी करते हैं।