इस समय जनवरी महीने में माघ मास की गुप्त नवरात्रि चल रही जो 25 जनवरी माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होकर नवमी तिथि 3 फरवरी 2020 तक रहेगी। अगर इस गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा भवानी की कृपा पाना चाहते हैं हो तो माँ दुर्गा के इन मंत्रों में से किसी भी एक मंत्र का जप जरूर करें। इस चमत्कारी मंत्रों के बारे में देवी भागवत पुराण में लिखा है कि गुप्त नवरात्र में इनका जप करने से संतान प्राप्ति, रोग से मुक्ति, दरिद्रता का नाश, धन की प्राप्ति सहित अनेक कामनाएं पूरी हो जाती है।