गुरुवार के दिन बहते पानी में बादाम, तेल, नारियल प्रवाहित करें। माथे पर केसर का तिलक लगायें। सोने की अंगूठी में सवा पांच रत्ती का पुखराज रत्न को दाएं हाथ की तर्जनी अंगुली में धारण करें। पूजा स्थल गाय के घी का दीपक जलावें। पीपल के पेड़ पर 7 बार पीला धागा लेपटकर जल दें। पीले चने मंदिर में दान दें। मांसाहार-मद्यपान आदि प्रयोग इस दिन गलती से भी न करें। कारोबार में बरकत के लिए इस दिन किसी शिव मंदिर में शिवजी का गंगाजल से अभिषेक करें।