27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हफ्ते में इन दो दिन जरुर कटवाएं बाल, हमेशा के लिये दूर हो जाएगी पैसों की दिक्कत

हफ्ते में इन दो दिन जरुर कटवाएं बाल, हमेशा के लिये दूर हो जाएगी पैसों की दिक्कत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Tanvi Sharma

•

Updated: 13 Mar 2020, 2:15 PM IST

हफ्ते में इन दो दिन जरुर कटवाएं बाल, हमेशा के लिये दूर हो जाएगी पैसों की दिक्कत

पैसों की कमी आपको आर्थिक परेशानी के साथ-साथ मानसिक परेशानियां भी देता है। लेकिन ज्योतिष की मानें तो शायद आपकी कुछ छोटी-छोटी गलतियां भी आपको आर्थिक संकट में डाल देती है। लेकिन इससे छुटकारा पाने के लिये भी ज्योतिष में कई उपाय बताये गये हैं। जी हां, ज्योतिष के अनुसार, हर ग्रह नक्षत्र का हम पर प्रभाव डालता है और ये प्रभाव अच्छे भी होते हैं तो बुरे भी। तो अगर आपको भी पैसों की कमी का सामना करना पड़ रहा है तो आप अपने कार्यों में कुछ परिवर्तन कर समस्या को दूर कर सकते हैं।

पढ़ें ये खबर- लगातार 3 शुक्रवार कर लें ये अचूक उपाय, पानी की तरह बसरने लगेगा पैसा

जैसे की बाल कटवाना, बाल तो हर व्यक्ति चाहे पुरूष हो या महिला सभी कटवाते हैं। लेकिन अनजाने में हम किसी गलत दिन बाल कटवा लेते हैं, जिसका उल्टा प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। शास्त्रों में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिसे पूरा कर हम अपने जीवन की परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। अनजाने में हम कुछ गलतियां कर देते हैं जिससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं, जिसका उल्टा असर हमारे उपर पड़ता है और निगेटिविटी के कारण हर तरफ से परेशानी बढ़ने लगती है।

पढ़ें ये खबर- यहां मंदिर की सीढ़ियां से आती है संगीत की आवाज, वैज्ञानिक भी नहीं कर पाए इन रहस्यों का पता

ज्योतिष के अनुसार, हम आपको यहां कुछ उपाय बता रहे हैं जिसके बारे में जानकर आपकी पैसों की समस्या दूर हो सकती है। तो आइए जानते हैं क्या करें उपाय-

सभी दिनों में से सबसे ज्यादा शुभ बुधवार और शुक्रवार का दिन माना गया है। ज्योतिष के अनुसार बुधवार के दिन बाल या नाखून कटवाना बहुत ही शुभ माना गया है। इस दिन बाल कटवाने से घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती और हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है। इसलिए बुधवार और शुक्रवार का आपको बाल कटवाने चाहिए। वहीं शुक्रवर का दिन नाखून काटने के बहुत अच्छा होता है। बता दें कि, शास्त्रों में ये साफ-साफ कहा गया है कि, नाखून या बाल काटने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे ज्यादा अच्छा होता है। ऐसा करने से आपको खूब तरक्की भी मिलती है और भाग्य का भरपूर साथ मिलता है।

इस दिन भूलकर भी ना कटवाएं बाल

ज्योतिष के अनुसार, सप्ताह के रविवार, सोमवार, मंगलवार, गुरूवार औऱ शनिवार को भूलकर भी बाल, दाढ़ी औऱ नाखून नहीं कटवाने चाहिए। इससे आपके उपर उल्टा असर होता है। शास्त्रों में बताया गया है कि, इन दिनों ऐसा करने से आपको मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपके पास धन की भी हानि हो सकती है।